फिरोजाबाद, दिसम्बर 4 -- थाना उत्तर क्षेत्र में गुरुवार को पत्नी के मायके से ना आने पर पति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जानकारी होने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। । झलकारी नगर निवासी नितिन कुमार 33 वर्ष पुत्र सेवक राम की पत्नी रिंकी 2 वर्ष पूर्व उसको छोड़कर अपने मायके चली गई। नितिन कई बार उसे बुलाने भी गया परंतु वह नहीं आई। जिससे वह परेशान चल रहा था। उसने गुरुवार को कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों को इसकी जानकारी काफी समय बाद तब हुई जब वह कहीं दिखाई नहीं दिया। देखा तो वह फंदे पर झूल रहा था। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वह लोग रोने लगे। उनकी आवाज सुन पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने परिवारीजन व वहां मौजूद लोगो से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.