अमरोहा, जून 29 -- गजरौला, संवाददाता। पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मुरादाबाद के विष्णुपुरी मोहल्ला निवासी मोहित पुत्र नरेश बीते तीन वर्षों से गजरौला के मोहल्ला संतनगर में किराए के मकान में रह रहा था। रविवार सुबह वह अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था, लेकिन पत्नी के साथ नहीं आई। इसी बात से आहत होकर रविवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब मकान मालिक सोमपाल के बच्चे छत पर जा रहे थे और उन्होंने कैमरे में युवक का शव लटका हुआ देखा। बच्चों के शोर मचाने पर परिजनों और आसपास के लोगों को जानकारी हुई।सूचना मिलने पर यूपी 112 ने मौके पर पहुंचकर फांसी के फंदे से शव उतारा। मोहित के शव को सीएच...