मोतिहारी, सितम्बर 5 -- चिरैया, निज संवाददाता। शिकारगंज थाना क्षेत्र के रूपहरा गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। मृतक विकास कुमार सिंह उर्फ छोटन कुमार सिंह ग्रामवासी स्व. राजेंद्र सिंह का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनाक्रम मिली जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों से किसी बात को लेकर पति -पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। जिसमें दो बार उसकी पत्नी की सूचना पर डायल 112 की टीम भी पहुंची थी। इधर दो दिन पहले उसकी पत्नी किरण देवी ने अपने मायके से पिता सहित अन्य परिजनों को बुलाया था। इस दौरान दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने पिता के साथ मायके चली गईं। जिसके कारण विकास कुमार सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी क्रम में...