पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
मुरादाबाद, मार्च 3 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध मजदूरी करने वाले युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह चार माह बाद मंगलवार को ही घर वापस लौटा था। युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से होली के त्योहार पर परिवार गम में डूब गया। थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव मिलक सिहोराबाजे निवासी गुड्डू(25) की शादी कटघर थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी रामवती से हुई थी। उसकी दो बेटियां सुहानी व अनामिका और एक बेटा शिवा है। बताया गया कि गुड्डू हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता है। चार माह बाद मंगलवार को ही वह होली का त्योहार मनाने के लिए परिवार के साथ घर लौटा था। यहां किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद रामवती मूंढापांडे थाने जाने की बात कहकर घर से निकल गई। पीछे-पीछे से गुड्डू भी चला गया। बाद में पुलिस ने दोनों को सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.