उरई, अगस्त 18 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में सोमवार को 42 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। वह पेशे से ड्राइवर था। परिजनों और पुलिस के अनुसार ग्राम सिमिरिया निवासी मोहन ढाड़ी का सोमवार सुबह पत्नी मीनू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।विवाद के बाद पत्नी मीनू अपने पिता के साथ दोनों बच्चों प्रिंसु और आदु को लेकर मायके नागपुर चली गई। पत्नी के घर से चले जाने के बाद मोहन घर में ही रुका रहा। दोपहर में उसने शराब का नशा किया और घर लौटकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। देर शाम जब उसकी मां बिट्टन देवी घर के अंदर पहुंचीं तो उन्होंने मोहन को टीन के पाइप में लगे पंखे के कुंदे के सहारे फंदे पर लटका देखा। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना द...