संभल, मार्च 18 -- शहर के मोहल्ला संभल गेट निवासी युवक ने मंगलवार रात पुलिस और दमकल विभाग को घर में आग लगने की सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर युवक भोजन करता मिला। पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। मोहल्ला संभल गेट आंबेडकर गली निवासी राजू राणा अपने परिवार के साथ रहता है। मंगलवार दोपहर युवक का पत्नी से रुपये को लेकर विवाद हो गया था। घर में काफी हंगामा होने के बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। रात 10 बजे युवक ने घर में रखे संदूक से कपड़े बाहर निकाल कर उसे जला दिया और घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। पुलिस और दमकल विभाग जब घटनास्थल पर पहुंची तो युवक घर के कमरे में बैठकर खाना खाते मिला। इसके बाद पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.