मुरादाबाद, मार्च 15 -- पत्नी के मायके जाने के बाद तनाव में आया युवक घर से गायब हो गया। इस मामले को लेकर पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करने को तहरीर दी है। रुस्तमनगर सहसपुर के लाल मस्जिद निवासी अब्दुल शकुर ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उसके बेटे इकराम का निकाह अब से 4 माह पूर्व हुआ था। पत्नी से अनबन रहने के कारण वह मायके में चली गई। जिसकी वजह से उसका बेटा तनाव में रहने लगा, 14 मार्च को वह कारखाना जाने के लिए घर से निकला था। मगर वापस नहीं लौटा उसका फोन घर के बाहर पड़ा मिला। इस मामले में तहरीर दी तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...