इटावा औरैया, जून 22 -- बकेवर। बंशियापुर गांव में पत्नी के चार माह पहले मायके चले जाने के बाद मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर खेतों के पास एक आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। बंशियापुर गांव निवासी वीर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुदेश सिंह उर्फ कृष्णा की शादी लक्ष्मी के साथ हुई थी। करीब चार माह पहले पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी अपने ढाई वर्षीय पुत्र रुद्रप्रताप को साथ लेकर मध्यप्रदेश स्थित अपने मायके उमरी चली गई। परिजनों का कहना ह...