हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. देसरी थाना क्षेत्र के उफरौल वार्ड 6 में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रामदयाल सिंह का 30 वर्षीय पुत्र प्रीतेश कुमार था। घटना की सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना देसरी थाना की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के पिता रामदयाल सिंह ने बताया कि उनका पुत्र प्रीतेश ने यह कदम अपनी पत्नी के मायके चले जाने के बाद आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रीतेश की शादी लगभग तीन साल पहले कटिहार जिले में हुई थी। उनकी एक साल की मासूम बेटी भी है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ससुराल में नहीं रहना चाहती थी और पति को अपने साथ मायके में रहने के लिए कह रही थी। जो प्रीतेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.