उरई, मई 1 -- जालौन। संवाददाता नगर के मोहल्ला खंडे राव निवासी सुरेश कुमार ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी 55 वर्ष बीती 17 अप्रैल को अपने मायका नैनापुर की कहकर घर से गई थी। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी वह मायके नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार में चिंता बढ़ गई। पति ने बताया कि रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की गई, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं लग सका। उसने 30 अप्रैल को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- मायके आई महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज पुलिस ने शिकायत दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- विवाहिता प्रेमी संग फरार, पति ने लगाई गुहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...