बागपत, मई 15 -- छपरौली। छपरौली क्षेत्र के सिलाना गांव में पति के शराब पीने से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई। इसके बाद युवक ने शराब पी और कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार शाम सिलाना गांव के लोगों ने बताया कि मोनू पुत्र कृष्णपाल कश्यप शराब पीने का आदी था। इसे लेकर आए दिन पत्नी सुनीता से झगड़ा होता था। दो दिन पहले भी सुनीता का मोनू से शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर सुनीता मायके चली गई थी। इसके बाद बुधवार देर शाम मोनू ने शराब पीने के बाद घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के माता-पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। सूचना मिलने के बाद पत्नी वापस आ गई। मृतक मजदूरी कर बच...