उन्नाव, अगस्त 11 -- उन्नाव, संवाददाता। पत्नी के दो बच्चों को लेकर मायका जाने के तीसरे दिन फांसी से पति की मौत हो गई। वृद्ध मां खेत से लौटी तो बेटा कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पीएम को भेजा। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवासी खंजीखेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय मुन्नू पुत्र स्व. श्रीराम परिवार से अलग रह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। भाई रोहित ने बताया कि चार दिन पहले मुन्नू की पत्नी रामवती अपने दो बच्चों के साथ बीघापुर थानाक्षेत्र के गनेशखेड़ा गांव मायके चली गई। उनकी मां की तबियत खराब है। रामवती के तीन बच्चों में अंकेश, अंकुल व मनू हैं। मंगलवार सुबह खेत से लौटकर मां कुसुमा घर पहुंचीं तो कमरे में टेबल फैन चलता मिला। उनकी नजर खिड़की से कमरे के अंदर पड़ी तो मुन्नू फंदे से लटका ...