धनबाद, अप्रैल 17 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा निवासी राशन दुकान संचालक शमीम अंसारी उर्फ गुड्डू सेठ हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। गुरुवार को धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जोड़ापोखर थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि यह हत्याकांड प्रेम संबंध और आपसी रंजिश का नतीजा था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और मृतक के दुकान स्टाफ अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू, शुभम सिंह और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गुड्डू सेठ की पत्नी का कुछ अन्य लोगों के साथ संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। गुड्डू की दुकान के स्टाफ अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू का उसकी पत्नी के साथ संबंध था। जब इसकी जानकारी गुड्डू सेठ को हुई, तो उसने अलबक्श को ही रास्ते से हटाने की योजना बनाई। लेकिन अलबक्श को इसक...