बुलंदशहर, मार्च 19 -- पत्नी के प्रेमी की फेसबुक पोस्ट पर मेरठ की मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की फोटो के साथ सीमेंट और ड्रम लिखा देखकर एक पति इतना घबराया कि उसने पुलिस के सामने पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया। महिला इंस्टाग्राम पर युवक के संपर्क में आई थी। उसके कारण दंपति में विवाद चल रहा था। महिला करीब डेढ़ साल के मासूम बेटे को भी पति के पास ही छोड़ गई।कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ के रहने वाले एक राजमिस्त्री की शादी वर्ष 2019 में जहांगीराबाद क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी ठीक ढंग से चल रही थी, लेकिन कुछ समय पहले उसकी पत्नी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर जहांगीराबाद क्षेत्र के मानकरौरा गांव के स्वजातीय युवक से हो गई। जल्दी ही दोस्ती प्यार में बदल गई। जब पति को इसकी भनक लगी तो आए दिन दोनों में झगड़े होने लगे। मामला पुलिस तक पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.