नई दिल्ली, मई 14 -- मुंबई के गोरेगांव में दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर पत्नी के कथित प्रेमी को घर बुलाकर शराब पिलाई, चेतावनी दी और फिर पत्नी के सामने ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के महज तीन घंटे के अंदर मुंबई पुलिस ने आरोपी को घने जंगल से घेरकर गिरफ्तार कर लिया, और मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आर्य पुलिस थाने के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार शाम गोरेगांव के आर्य इलाके में हुई। आरोपी भीमराज ओमप्रकाश शर्मा (48) ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी विकास अशोक भुसारे (35) को अपने घर बुलाया। तीनों ने मिलकर शराब पी। शराब पीने के दौरान शर्मा ने भुसारे को चेतावनी दी कि वह उनकी पत्नी से दोबारा संपर्क न करें। यह भी पढ़ें- मुंबई से बेंगलुरु तक CBI...