रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर निवासी एक महिला ने अपने पति पर उसके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से आयकर रिटर्न दाखिल कराने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुद्रपुर निवासी नीतू बत्रा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पति प्रदीप सिंह उर्फ दीपू उर्फ राज के साथ वर्ष 2024 से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस संबंध में घरेलू हिंसा, भरण-पोषण और दहेज उत्पीड़न के मामले पहले से ही रुद्रपुर की विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं। आरोप है कि भरण-पोषण के मामले में जब उनके पति ने अदालत में अपना जवाब दाखिल किया तो उसके साथ वर्ष 2023-24 का आयकर रिटर्न भी संलग्न किया, जबकि उन्होंने कभी आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया। नीतू का कहना है क...