पत्नी के ननिहाल आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत
संतकबीरनगर, जून 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा थाना क्षेत्र के नकहा गांव में पत्नी के ननिहाल आए लखनऊ के एक युवक की संदिग्ध हाल में सोमवार की देर शाम मौत हो गई। रिश्तेदार आनन-फानन में युवक को सीएचसी हैंसर बाजार ले गए। वहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया।लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के जाफा खेड़ा के रहने वाले 35 वर्षीय विनोद पुत्र मुन्नी लाल की धनघटा क्षेत्र के महाखरपुर में ससुराल है। पांच दिन पूर्व विनोद अपनी पत्नी नीतू के साथ उसके ननिहाल धनघटा क्षेत्र के नकहा गांव में आए थे। सोमवार की देर शाम विनोद की तबीयत अचानक बिगड़ी तो रिश्तेदार आनन-फानन में उन्हें सीएचसी हैंसर बाजार ले गए। वहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी के मामा राधेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.