पत्नी के जाने से तनाव में चल रहे युवक ने जान दी
कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर, संवाददाता। पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर मानसिक तनाव में चल रहे पनकी निवासी युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। गणेश शंकर विद्यार्थी नगर निवासी 25 वर्षीय ईशान द्विवेदी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। साथ ही पिता अतुल कुमार की परचून दुकान भी संभालते थे। परिवार में मां सीमा और तीन बहनें हैं। परिजन ने बताया कि दो साल पहले ईशान ने शादी की थी। शादी के दो माह बाद ही पत्नी छोड़कर चली गई थी। इस कारण ईशान मानसिक तनाव में था। शनिवार रात को आठ बजे घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। बहन निधि उसे बुलाने गई तो शव फंदे से लटकता मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.