प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लकवा के कारण ससुराल में रहने वाले एक युवक ने मंगलवार शाम पत्नी के जहर पीने के बाद अपनी हाथ की नस काट ली। युवती के पिता दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां से दोनों को प्रयागराज रेफर किया गया है। जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी सुरेशचंद साहू की 32 वर्षीय बेटी अनुसुइया की शादी जियालाल साहू के साथ हुई थी। अनुसुइया कुछ दिन से अपने मायके जगदीशपुर में रहने लगी थी। कुछ दिन पहले जियालाल को लकवा मार गया। इसके बाद वह भी अपनी ससुराल में आकर रहने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, इस बीच अनुसुइया के एक फेसबुक फ्रेंड ने उससे रुपये ऐंठ लिये तो घर में विवाद होने लगा। मंगलवार शाम को भी उनके बीच विवाद हो रहा था तभी अनुसुइया ने जहरीला पदार्थ पी लिया। यह देख उसके पति ने भी अपने हाथ की नस काट ली। पिता सु...