काशीपुर, मई 2 -- दीप पाठक, काशीपुर। पत्नी के घर जाने की बात कहकर निकला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मामले में युवक की मां ने अपनी पुत्रवधु पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यूपी के रामपुर जिले के थाना स्वार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला निवासी चंद्रवती पत्नी रामप्रसाद ने आईटीआई कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को उनका पुत्र कुलवंत सिंह अपनी पत्नी गुड्डी, निवासी ग्राम बांसखेड़ा, के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। चंद्रवती का आरोप है कि जब उन्होंने पुत्रवधु से जानकारी ली तो उसने बताया कि कुलवंत शाम को ही वहां से चला गया था। वहीं आसपास के लोगों से पूछ...