मेरठ, मार्च 24 -- पत्नी के गम में कपड़ा कारोबारी की जान चली गई। टीपीनगर निवासी कारोबारी की पत्नी पांच माह पहले घर छोड़कर मायके चली गई और बातचीत बंद कर दी थी। पत्नी से विवाद के कारण कारोबारी अवसाद का शिकार हो गया और नशा करने लगा। उसकी लाश सोमवार सुबह कमरे में मिली। फिलहाल पुलिस अधिकारियों नशे की ओवरडोज के कारण मृत्यु होने की आशंका जता रहे हैं। शास्त्रीनगर निवासी सोनू पुत्र देवी प्रसाद कपड़ा कारोबारी थे। सात माह पूर्व उसकी शादी राजस्थान के धौलपुर निवासी मेघा से हुई थी। दोनों टीपीनगर में भोला रोड स्थित मलियाना में देवेंद्र कुमार के मकान में किराये पर रहने लगे थे। पांच माह पूर्व दोनों में विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। सोनू ने काफी बार उससे बातचीत करने और मनाने का प्रयास किया, लेकिन मेघा ने बात नहीं की। सोनू का नंबर भी ब्लॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.