सीतापुर, फरवरी 1 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली में पत्नी के कोतवाली इलाके में एक युवक ने पत्नी के मनपसंद खाना बनाने से इंकार पर खुद को ही धारदार हथियार से घायल कर लिया। घायल युवक को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है। सिधौली क्षेत्र के खेरवा गढ़ी निवासी अजय रविवार को मछली लेकर घर पहुंचा और पत्नी से बनाने के लिए कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इससे नाराज युवक बेटे व पत्नी को पीटने लगा। विवाद बढ़ते देख युवक के पिता ने बहू के मायके सूचना दी। मायके से पहुंची मां ने पुलिस को बुलाया। पुलिस युवक को समझाने का प्रयास कर रही थी, तभी उसने धारदार हथियार से खुद को घायल कर लिया। जिससे युवक घायल हो गया। उसे आनन फानन में पीआरडी जवानों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां पर इलाज किया गया। इलाके दौरान ही युवक परिजनों से बचकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...