पत्नी के कथित प्रेमी के हमले में पति व ससुर घायल, गंभीर
महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित प्रेम संबंध को लेकर शनिवार को हुए विवाद में महिला के पति और ससुर को पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। दोनों को गंभीर चोटें आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया? इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां का घर के बगल के युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। महिला के पति के अनुसार चार दिन पूर्व प्रेमी युवक को महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसी बात को लेकर पति-पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.