पत्नी के आवेदन पर 12 नामजद, पांच लोग गिरफ्तार
कोडरमा, जून 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में हुए राजकुमार यादव हत्याकांड के मामले में उनकी पत्नी श्वेता देवी के आवेदन पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9:30 बजे श्वेता देवी अपने घर में थीं और उनके पति राजकुमार यादव स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी विजय यादव, नीरज यादव, राजू यादव, गोपाल यादव, सचिन यादव, लक्ष्मी कुमारी, सोनी देवी, सोनी कुमारी, गुलबी देवी, प्रमीला देवी, यशोदा देवी और भिखन यादव समेत सभी आरोपी घातक हथियारों से लैस होकर उनके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- विधायक के ड्राइवर की हत्या, कोडरमा में धारदार हथियार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.