मधुबनी, अप्रैल 12 -- सुरेश कुमार झा घोघरडीहा। स्थानीय पुलिस ने पत्नी द्वारा आत्महत्या मामले में फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब चार माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना पर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 में थाना क्षेत्र के परसा गांव अपने ससुराल में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर उसके पति सुरेन्द्र कुमार साह, एवं अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। वह बार बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। शनिवार देर रात गुप्त स...