मोतिहारी, मई 18 -- तुरकौलिया,निसं। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी विकास साहनी ने रघुनाथपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में विकास साहनी ने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में रघुनाथपुर निवासी जमादार साहनी की पुत्री खुशी से हुई थी। शादी के बाद पत्नी की इच्छा पर अपने ससुर से जमीन खरीदकर रघुनाथपुर में ही मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगा। दंपत्ती के दो पुत्र भी हैं। विकास ने बताया कि वह जीविकोपार्जन के लिए बंगलुरु में जेसीबी ऑपरेटर का काम करता है और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता है। यह भी पढ़ें- पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कुछ दिनों बाद जब वह लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उस समय घर पर उसके साढ़ू शीतल सा...