कन्नौज, मई 10 -- बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली विवाहिता का दो माह बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। परेशान पति ने पत्नी के अपहरण की आशंका जताते हुए दो युवकों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी 23 मई 2023 को फर्रुखाबाद जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ बिना दान-दहेज के हुई थी। महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि 23 मार्च की दोपहर करीब 11 बजे महिला बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा खानपुर निवासी मोहित कुमार और महेंद्र उसे अपने साथ ले गए हैं। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने साथ...