मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के टॉप-10 वांटेड अपराधी राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वह पत्नी राधिका देवी की हत्या के मामले में पिछले आठ साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पूर्वी चंपारण के मेहसी स्टेशन के पास से की गई है। एसटीएफ ने पूछताछ के बाद उसे सदर थाने की पुलिस को सौंप दिया है। राजेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अम्बेदकर नगर जनपद के मालीपुर का निवासी है।पुलिस ने बताया कि राजेश कुमार यादव के खिलाफ सदर थाने में 30 अक्टूबर 2018 को पत्नी की हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उसके साला मालीपुर निवासी राधेश्याम यादव ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस को बताया था कि रोजश से राधिका की शादी 2004 में हुई थी। उससे एक पुत्र और एक पुत्री हुई। शादी के कुछ दिनों बाद...