इटावा औरैया, जुलाई 11 -- इटावा। पत्नी की हत्या में 17 साल की सजा काट लौटे व्यक्ति ने परिजनों और साथियों संग मिल एक महिला को पीट-पीटकर मार डाला। यह सनसनीखेज वारदात भू विवाद के चलते अंजाम दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इकदिल थाना क्षेत्र के हिरणपुर गांव के रहने वाले कुंजीलाल के बेटे अंशू ने बताया कि उसके पिता ने वर्ष 2009 में नंद किशोर से डेढ़ बीघा जमीन का सौदा किया था। सौदे की कुल रकम 80 में से 50 हजार देकर एग्रीमेंट कराया। एग्रीमेंट के तीन महीने बाद ही नंद किशोर अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल चला गया। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में हत्या: 17 साल बाद जेल से लौटे युवक ने महिला को उतारा मौत के घाट, पत्नी के मर्डर में हुई थी सजा इसके बाद उसको उम्रकैद हो गई। इस बीच पिता ने जमीन पर एग्रीमेंट के तहत मका...