पत्नी की हत्या में बीडीओ मनोज गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था; घसीटकर पीटने का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या के मामले में मनोज की गिरफ्तारी मंगलवार को दरभंगा से की गई। बताया जा रहा है कि वह नेपाल भागने की फिराक में थे। बीडीओ की पत्नी अमृता कुमारी की मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर दो दिन पहले संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करने और दूसरी महिला से अवैध संबंध में उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें अमृता को घसीटकर उसके साथ मारपीट करने की बात सामने आई थी। आरोपी बीडीओ मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड स्थित पीयर के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के बीडीओ पद पर तैनात हैं। उनके मिठनपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.