भागलपुर, मार्च 19 -- सोनो, निज संवाददाता। 11 वर्षों फरार पत्नी के हत्या का आरोपी पति को चरकापत्थर पुलिस ने बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी चरकापत्थर थाना के भगवाना गांव निवासी ब्राहिल रविदास का पुत्र राजेश रविदास बताया गया है। उस पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। इसके कारण वह इतने वर्षों तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.