भभुआ, फरवरी 23 -- एसपी व एसडीपीओ ने घटना स्थल की जांच की, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य लिया बोले थानाध्यक्ष, प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए पहाड़ी से कूदा हो प्रतीत हो रहा है पत्नी की 19 फरवरी की रात चाकू से गोदकर हत्या करने में किया गया था नामजद (सर के ध्यानार्थ) भगवानपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की खडीहा पहाड़ी के पास से सोमवार की शाम पुलिस ने एक युवक की लाश को बरामद किया है। शव के पास खून से सने मृतक का शर्ट मिला है। मृतक उपेंद्र मुसहर भगवानपुर थाना क्षेत्र के रमावतपुर गांव का निवासी था। इसकी पत्नी 22 वर्षीया पिंकी देवी की हत्या 19 फरवरी की रात हत्या चाकू से गोदकर कर दी गई थी। पत्नी की हत्या मामले में मायके वालों ने उपेंद्र को नामजद किया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला और एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने घटना स्थल की जांच क...