पत्नी की हत्या में जेल से लौटते ही छोटे भाई की पत्नी की कर दी हत्या, फिर खुद भी फांसी पर लटक गया
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- यूपी के मिर्जापुर में एक शख्स ने पत्नी की हत्या में जेल की सजा काट कर लौटते ही फिर खूनी खेल खेल दिया। शख्स ने फिर परिवार के ही एक सदस्य का मर्डर कर दिया। उसने अपने छोटे भाई की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं भयाहू के मर्डर के बादखुद भी मौत को गले लगा लिया। फांसी पर लटक गया। हत्या और खुदकुशी की वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी छोटेलाल उर्फ कलट्टर पूर्व में अपनी पत्नी की दहेज हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था, और करीब 9 साल की सजा काटने के बाद लगभग एक साल पहले जेल से रिहा होकर गांव लौटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.