पत्नी की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा जेल
मैनपुरी, जुलाई 23 -- थाना क्षेत्र के ग्राम हिरौली में विवाहिता की दहेज हत्या कर दी गई। 21 जुलाई को हुई इस घटना में पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने दबिश देकर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। अब पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन वे सभी घर से फरार हैं। जनपद फर्रुखाबाद के नबाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उखरा निवासी कृष्णमुरारी पुत्र रामसिंह शाक्य ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी पुत्री शिवानी की शादी किशनी के हिरौली निवासी प्रशांत के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग शिवानी को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालीजनों ने मिलकर शिवानी की हत्या कर दी। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और हत्यारोपी पति प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.