समस्तीपुर, फरवरी 23 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत स्थित कशोर गांव में सोनी कुमारी (30) की हत्या मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के पिता विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महिषी गांव निवासी फूल कुमार झा के बयान पर वारिसनगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। इसमें पति, सास, ससुर, जेठ एवं जेठानी को आरोपित किया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा के नेतृत्व में एस आई आलोक कुमार के साथ छापेमारी कर मृतका के पति अनीश कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्राथमिकी में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री सोनी कुमारी की शादी 11 दिसंबर 2024 को कशोर गांव निवासी अनीश ...