संतकबीरनगर, अगस्त 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में पत्नी की हत्या का जुर्म छिपाने के एक मामले में आरोपी पति की तमाम कोशिशें विफल रहीं। ससुरालियों के साथ-साथ पुलिस को खूब छकाया। कभी पत्नी के कानपुर में होने का बहाना बनाया तो कभी गंगा नदी में स्नान करते समय उसके डूब कर लापता हो जाने की बाते करता रहा। हत्या में नाजमद होने के बाद जब पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और फिल्मी अंदाज में साजिश रचकर पत्नी की हत्या करके शव को राप्ती में फेंकने का राज उगला तो पुलिस वाले भी दांतों तले अंगुली दबा लिए।एसओ राकेश कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी रामभजन यादव मेंहदावल क्षेत्र के सोहरवलिया का निवासी है और वह कानपुर में पल्लेदारी का काम करता है। उसकी शादी 13 साल पहले महराजगंज जिले के बृजनमंगज क्षेत्र के मिश्र...