फरीदाबाद, मार्च 16 -- फरीदाबाद। पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में अदालत ने आरोपी पति को दोषी करार दिया है। अदालत अब 19 मार्च को उसे सजा सुनाएगी। यह मामला खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में दर्ज किया गया था। मुकदमे के अनुसार भारत कॉलोनी निवासी इंद्रपाल सिंह ने तीन अप्रैल 2022 को खेड़ी पुल थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने अपनी बेटी सुनीता की शादी करीब 17 वर्ष पहले श्रीराम रेजिडेंसी, सेक्टर-86 निवासी सुरेंद्र के साथ की थी।आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में सुरेंद्र शराब के नशे में सुनीता के साथ मारपीट करने लगा और उसे परेशान करने लगा। परिवार के लोगों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश भी की।बताया गया कि घटना से करीब एक माह पहले सुनीता परेशान होकर मायके आ गई थी। एक अप्रैल 2022 को सुरेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.