पत्नी की हत्या के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, अगस्त 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित को शनिवार को सेक्टर-168 स्थित छपरौली टी-प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान झारखंड के साहिबगंज निवासी 40 वर्षीय ढेना लोहरा के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि ढेना लोहरा सेक्टर-168 में निम्बस अरिस्टा के लेबर कैंप की झुग्गी में रहता था। उसका 31 जुलाई को पत्नी गीता कुमारी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान हुई मारपीट में चोट लगने से गीता की मौत हो गई थी। मामले में मृतका के परिजनों की ओर से एक अगस्त को एक्सप्रेसवे थाने में शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के सेक्टर-168 में होने की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.