पत्नी की हत्या के बाद थाने में सरेंडर; पति बोला- फोन पर बात करती थी
हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 10 -- मथुरा में मामूली कहासुनी होने पर मंगलवार दोपहर पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने के आरोपी ने घटना के बाद थाने पहुंच सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे थाना कार्यालय से देर रात गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर चालान किया है। पुलिस को पूछताछ में पता लगा कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था, इसी बात पर हुए विवाद में आवेश में आकर उसने हत्या कर दी थाना प्रभारी निरीक्षक जमुनापार विदेश त्यागी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 12 बजे जमुना विहार कॉलोनी,जमुनापार निवासी पूजा की हत्या के मामले में मृतका के पिता धर्मवीर ने थाने आकर दामाद जगदेव के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि दामाद जगदेव उनकी बेटी पूजा से अक्सर झगड़ा करता रहता था। इसको लेकर पूर्व में कई बार समझाया गया, लेकिन वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.