मेरठ, मार्च 31 -- ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या के एक मामले में आरोपी को सख्त सजा सुनाई गई है। माननीय न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास के साथ आर्थिक दंड से दंडित किया है। बीते 27 मार्च 2019 को मो. इस्तयार निवासी न्यू रंजीत नगर, डीडीए कॉलोनी, दिल्ली की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि बसीम पुत्र जमील, निवासी पूर्वा हाफिज अब्दुल करीम वाली गली, छोटी मस्जिद चौक, रेलवे रोड मेरठ ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया गया। 30 मार्च 2026 को मेरठ कोर्ट की न्यायाधीश अपर्णा पाण्डेय ने आरोपी बसीम को हत्या के म...