चतरा, फरवरी 16 -- टंडवा निज प्रतिनिधि सराढू पंचायत के सुइयाटाड टोला में अपनी पत्नी सुबंती देवी की हत्या के आरोप में सोमवार को पुलिस ने आरोपी पति निर्मल उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में मृतका की बहन लालमणि कुमारी के ब्यान पर टंडवा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमा में उल्लेख है कि आरोपी निर्मल द्वारा पत्नी से दस लाख रुपए की मांग को लेकर हमेशा प्रताड़ित किया करता था। आरोप है कि पत्नी को गला दबा कर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया था। जानकारी के अनुसार जिस दिन देश वेलेंटाइन डे मना रहा था, उसी दिन पति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर कथित रूयप से हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच एक नवजात बच्चा था। इस अवसर पर घर में छट्ठी उत्सव 14 फरवरी को मनाया जा रहा था। मृतका का मायका बालूमाथ अंचल के गणेशपुर था। इधर इंस...