रांची, मई 23 -- रांची। हत्या मामले में आरोपी रमेश उरांव को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने आरोपी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला सदर थाना अंतर्गत मेसरा ओपी कांड संख्या 14/2025 से जुड़ा है। आरोपी 14 जनवरी 2025 से न्यायिक हिरासत में है। अभियोजन के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी रत्नी देवी उर्फ रोपनी देवी के साथ किराये के मकान में रहता था। आरोप है कि उसने पत्नी के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...