पलामू, मई 4 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगबार गांव के लोहरा टोला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति आलोक रंजन मेहता को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। लेस्लीगंज थाना के थाना प्रभारी के अनुसार, 28 वर्षीय चिंता देवी का शव फंदे से लटका पाया गया था। थाना प्रभारी के अनुसार घटना के समय उसके पति आलोकरंजन घर पर मौजूद नहीं थे। वह अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में पड़वा गए थे। सुबह घर लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर , शव फंदे पर लटकाया अंदिर में चिंता देवी का शव फंदे से लटका हुआ था। घटना के बाद मृतका ...