बरेली, मई 10 -- शेरगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में पत्नी की चाकू से हत्या कर फरार हुए युवक का शव रविवार को थाना क्षेत्र की ढोड़ा नदी में उतराता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । मृतक की पहचान गांव ब्योधा निवासी गौरव चौहान पुत्र महेंद्र पाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के गांव भांगरौला में छह मई को शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ब्योधा निवासी गौरव चौहान ने अपनी पत्नी रेखा के चरित्र पर शक करने के कारण चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों की तहरीर पर खेड़कीदौला थाने में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था और उसी दिन अपने पैतृक गांव ब्योधा पहुंचा था,...