बांदा, अप्रैल 20 -- बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में पत्नी की हत्या के आरोपी ने बबूल के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी मोबिन शेख ने चार दिन पहले अपनी पत्नी सरिफिया की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था । पुलिस की कई टीम उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी। सोमवार की सुबह उसका शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...