पत्नी की हत्या का फरार पति गिरफ्तार
मोतिहारी, अप्रैल 3 -- तेतरिया। दहेज को लेकर पत्नी की हत्या मामले में फरार आरोपी राजेपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर निवासी विक्रम कुमार महतो को राजेपुर पुलिस ने गुरुवार की रात में छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर लिया। दहेज को लेकर आरोपी पति विक्रम कुमार महतो ने अपनी पत्नी की 20 फरवरी को हत्या कर शव को जला दिया था। तब से वह फरार चल रहा था। राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.