सोनभद्र, मई 29 -- शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में बुधवार की रात कपडे़ से पत्नी का गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पति को गुरुवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र के बोदरा बाबा रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया है।सिंगरौली जिले के बैढन थाना क्षेत्र के कचनी निवासी फूलमती देवी ने शक्तिनगर थाने में तहरीर देकर बताया था कि दामाद ने उनकी पुत्री 45 वर्षीय आशा देवी की कपडे़ से गला दबाकर हत्या कर दी थी। उन्होंने तहरीर के माध्यम से बताया कि दामाद महेंद्र गुप्ता उनकी पुत्री को शराब के नशे में आए दिन मारता पीटता रहता था। यह भी पढ़ें- शराबी पति ने गमछे से गला घोंट की पत्नी की हत्या बुधवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का मामला इतना बढ़ गया कि पति ने शराब के नशे में बेटी आशा देवी को कपड़े से गला...