बगहा, मई 7 -- राकेश द्धिवेदी मनुआपुल। सिरसिया पुलिस ने गत दो माह से पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 20 फरवरी को सिरसिया थाना क्षेत्र के बीजवनिया गांव में घटी थी। अनूप यादव की पत्नी रीता देवी की हत्या कर दी गई थी । मामले में मृतिका के पिता बैरिया थाना क्षेत्र के भेडीहरवा गांव निवासी लालबाबू यादव ने पुत्री हत्या मामले में रीता देवी के ससुराल वालो पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतिका के पति अनूप यादव, सास, गोतनी सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति को दो वर्ष का कारावास हालांकि पुलिस कार्रवाई करते हुए मृतिका के सास को पूर्व में ही जेल भेज दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...