पत्नी की हत्या कर ससुर को चाबी थमाई, बोला- रेखा को मार दिया है
औरैया, सितम्बर 9 -- पत्नी के चरित्र पर शक और संपत्ति हाथ से निकलने का डर एक परिवार की बर्बादी की वजह बन गया। बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में 35 वर्षीय रेखा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। बुधवार को ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि आरोपी पति ने पहले पत्नी के नाम की तीन बीघा जमीन और एक प्लॉट अपने नाम करा लिया था। इसके बाद विवाद के दौरान अंगौछे से पत्नी का गला, मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद घर में ताला लगाकर वह खेत पर पहुंचा और ससुर को हत्या की जानकारी देने के साथ चाबी सौंपकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल दो अंगौछे बरामद किए हैं。
हत्या का मामला एसपी अभिषेक भार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.