नई दिल्ली, अगस्त 11 -- दादरा एवं नागर हवेली के सिलवासा में पत्नी की हत्या कर शव सूटकेस में छिपाकर फरार हुए आरोपी पति को लगभग दो माह बाद विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की वाराणसी इकाई और सिलवासा पुलिस ने संयुक्त अभियान में सोमवार को मंडुआडीह क्षेत्र के चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी यहां एक फैक्ट्री में नाम बदलकर नौकरी कर रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के नवादा जिले का निवासी ऋषभ कुमार सिंह अपनी पत्नी छोटी उपाध्याय के साथ सिलवासा में किराए के मकान में रहता था। दोनों एक ही गांव के निवासी थे और परिजनों की इच्छा के विरुद्ध लव मैरिज कर साथ रहने लगे थे। बताया गया कि छोटी उपाध्याय अक्सर ऋषभ पर अपने घर चलने का दबाव बनाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते नौ जून को ऋषभ ने किराए के मकान में छ...